Rajasthan free mobile Yojana 2022: राजस्थान सरकार महिलाओं के लिए समय-समय पर अनेक प्रकार की योजनाएं चलाती रहती है पिछली सरकार ने फ्री में जिओ फोन बैठे थे जो कि महिलाओं को मात्र 1100 रुपए की लागत में 6 महीने तक फ्री इंटरनेट तथा कॉलिंग सुविधा के साथ में मोबाइल फोन दिए गए थे लेकिन बजट 2022 में एक बार फिर महिलाओं के लिए स्मार्टफोन देने की घोषणा कर दी है जिसके बाद लोगों में यह सवाल है कि आखिरकार फ्री स्माटफोन दिए कब जाएंगे इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि लगभग 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन देने का वह दिन आ चुका है, जल्द ही एक करोड़ 33 लाख महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे लेकिन स्मार्टफोन लेने के लिए आपको कुछ काम करना होगा,
आपको बता दें कि फ्री स्माटफोन देने की योजना मुख्यमंत्री डिजिटल योजना के तहत शुरू की गई है। इस योजना के तहत ही महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे, फ्री में स्मार्टफोन देने का उद्देश्य है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ताकि वह घर से काम कर सके तथा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का फायदा उठा सके, योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सके तथा व्यवसाय करने वाली महिलाएं भी इस का लुफ्त उठा सके।
Scheme | Rajasthan free mobile Yojana 2022 |
Start by | Govt of Rajasthan (2022) |
Benefits | Free Smartphone with free Internet Connection |
Beneficiaries | Women of Rajasthan (1 crore 33 lakhs) |
Application mode | Get free Smartphone |
इसके साथ ही महिलाओं को हर महीने फ्री इंटरनेट कनेक्शन भी दिया जाएगा जिसमें महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट कनेक्शन मिलेगा, जिसमें हर दिन 2GB डाटा फ्री मिलेगा।
In this Article
Rajasthan free mobile Yojana 2022
राजस्थान सरकार ने पहले भी बहुत सारी योजनाएं चलाई है लेकिन यह योजना कुछ अलग है इस योजना में महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन दिए जाएंगे इस योजना का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें डिजिटल माध्यम में जोड़ना ताकि महिलाएं भी घर से ऑनलाइन काम करना सीख सके, ऑनलाइन काम कर सके तथा अपना घर परिवार चला सके इसके साथ ही महिलाएं जब डिजिटल जुड़े गी तो हर प्रकार की ऑनलाइन सरकारी सेवाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। सरकार इस योजना में महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन देगी तथा 3 साल तक फ्री इंटरनेट कनेक्शन भी दिया जाएगा यह लाभ महिलाएं अपने जन आधार कार्ड के माध्यम से प्राप्त करेगी आगे हम बताएंगे कि किस प्रकार आपको फ्री स्मार्ट फोन मिलेगा आपको क्या करना होगा इसके लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें..
कैसे मिलेगा फ्री स्मार्टफोन क्या करना होगा
जैसे कि आपको पहले भी पता है कि सरकार ने मुख्यमंत्री डिजिटल योजना के तहत फ्री स्मार्टफोन देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत सरकार ने यह नहीं बताया है कि महिलाओं को यह स्मार्टफोन किस तरह दिए जाएंगे, लेकिन इससे पहले भी राजस्थान सरकार ने फ्री में जिओ फोन दिए थे जो कि मोबाइल शॉप के साथ टाईअप करके दिए गए थे। इसके लिए महिलाओं को नजदीकी मोबाइल शॉप से यह मोबाइल बांटे गए थे।
इस बार भी महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन अपने नजदीकी मोबाइल शॉप से देने का अनुमान है। आप फ्री स्मार्ट फोन लेने के लिए अपने नजदीकी शहर की किसी भी मोबाइल शॉप पर जा सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज देकर फ्री में स्मार्टफोन प्राप्त कर सकते हैं।
Free smartphone प्राप्त करने के लिए महिला का पूर्णता एलिजिबल अनिवार्य है, सभी महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन दिया जाएगा।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
Rajasthan free mobile Yojana 2022 Eligibility
यह स्मार्टफोन केवल राजस्थान की महिलाओं के लिए है अन्य किसी राज्य की महिलाओं को यह लाभ नहीं दिया जाएगा।
- स्मार्टफोन प्राप्त करने वाले महिला राजस्थान की मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- Free smartphone प्राप्त करने वाली महिला के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
Free स्मार्टफोन उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जिनका जन आधार कार्ड बना हुआ है तथा जन आधार कार्ड में किसी भी प्रकार से कोई भी त्रुटि नहीं है।
यह भी पढ़ें: अब फ्री में करें किसी भी कोर्स की कोचिंग सरकार देगी ₹4000 प्रति माह